इंडियन बैंकिंग पर्सनल सलेक्शन (आईबीपीएस) ने आरआरबी-सीडब्ल्यूई-IV की परीक्षा के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। जारी विज्ञप्ति में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अधिकारी स्केल-I, II, III और ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा ली जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत अधिकारी स्केल-II के विशेषज्ञ वर्ग के अतिरिक्त सभी पदों के लिए स्नातक की डिग्री व निर्धारित अनुभव का होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त पदों के अनुसार अलग-अलग स्ट्रीम के व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी। विशेषज्ञ वर्ग में पदों के अनुसार योग्यता निर्धारित की गई है।
इन पदों पर आयु सीमा के तहत अधिकारी स्केल-II, III के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकारी स्केल-I और ऑफिस असिस्टेंट के लिए 18 वर्ष है। अधिकतम आयु अधिकारी स्केल-I, II, III और ऑफिस असिस्टेंट के लिए क्रमशः 30, 32, 40 और 28 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई, 2015 से की जाएगी।