परिणाम का इंतजार
आईबीपीएस जल्द ही प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 में उल्लिखित विवरणों में उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर और योग्यता स्थिति शामिल है। घोषित होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 4-5 अक्तूबर 2025 को किया गया था, अब इसके रिजल्ट का इंतजार है।
आईबीपीएस क्लर्क का मूल वेतन 24,050 रुपये है और समय के साथ, आईबीपीएस वेतन 64,480 रुपये तक बढ़ जाता है, जिसमें विशेष भत्ता, मकान किराया भत्ता और महंगाई भत्ता (डीए) जैसे भत्ते शामिल हैं।
IBPS Clerk Mains 2025: मुख्य परीक्षा का पैटर्न
मुख्य परीक्षा 120 मिनट की होगी. जिसमें 200 नंबर के 155 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में 50 नंबर के 40 प्रश्न जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, 40 नंबर के 40 प्रश्न जनरल इंग्लिश, 60 नंबर के 40 प्रश्न रीजनिंग एबिलिटी, 50 नंबर के 35 प्रश्न क्वॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड के पूछे जाएंगे।
मुख्य परीक्षा के बाद लोकल लैंग्वेज टेस्ट होगा। जिस राज्य की वैकेंसी के लिए आवेदन किया है, उस राज्य की लोकल लैंग्वेज यदि 10वीं कक्षा या इससे ऊपर पढ़ी है तो उसे यह टेस्ट नहीं देना होता।
प्रीलिम्स की तरह मुख्य परीक्षा में भी निगेटिव मार्किंग होगी। गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। फाइनल मेरिट लिस्ट सिर्फ मुख्य परीक्षा में मिले मार्क्स के आधार पर बनेगी।
रिक्तियों का विवरण यहां देखें...