IBPS Clerk Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) ने CRP CSA-XVI के तहत कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सर्विस एसोसिएट्स भर्ती (CSA) यानी क्लर्क पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
फिलहाल आईबीपीएस ने केवल संक्षिप्त नोटिस जारी किया है। विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी होगी, जिसमें रिक्तियों, पात्रता, परीक्षा पैटर्न, राज्यवार पदों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।