फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Vacancy 2026: यूपी की फॉरेंसिक लैब में सरकारी नौकरी, सैलरी 1.12 लाख तक, 208 पदों पर आज से आवेदन शुरू

Mon, 27 Jul 2026 03:53 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Forensic Lab Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी ने फॉरेंसिक साइंस लैब में वैज्ञानिक सहायक और लैब असिस्टेंट के 208 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 27 जुलाई से 17 अगस्त 2026 तक होंगे। केवल पीईटी-2025 में शामिल अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। चयन मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
 
विज्ञापन
UPSSSC Forensic Lab Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC Scientific Assistant and Lab Assistant Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, उत्तर प्रदेश में वैज्ञानिक सहायक और लैब असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 208 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 27 जुलाई 2026 से 17 अगस्त 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह भर्ती PET-2025 के आधार पर आयोजित की जाएगी। केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने PET-2025 परीक्षा दी हो और जिनका नॉर्मलाइज्ड स्कोर शून्य या उससे अधिक हो। 

नोट कर लें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 27 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026
आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026

कितने पदों पर होगी भर्ती और कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती के तहत वैज्ञानिक सहायक और लैब असिस्टेंट के कुल 208 पद भरे जाएंगे।
 
पद रिक्तियां वेतन स्तर वेतनमान
वैज्ञानिक सहायक (सामान्य) 134 लेवल-6 ₹35,400 – ₹1,12,400
वैज्ञानिक सहायक (विशेष) 13 लेवल-6 ₹35,400 – ₹1,12,400
लैब असिस्टेंट (सामान्य) 56 लेवल-4 ₹25,500 – ₹81,100
लैब असिस्टेंट (विशेष) 5 लेवल-4 ₹25,500 – ₹81,100
कुल 208 -
 

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का PET-2025 में शामिल होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
  • लैब असिस्टेंट पद के लिए संबंधित विषय में स्नातक डिग्री आवश्यक है।
  • वैज्ञानिक सहायक पद के लिए संबंधित विषय में स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। जैसे-
    • जीव विज्ञान
    • फॉरेंसिक बायोलॉजी
    • भौतिकी
    • फॉरेंसिक फिजिक्स
    • रसायन विज्ञान
    • फॉरेंसिक केमिस्ट्री
    • कंप्यूटर साइंस
    • सूचना प्रौद्योगिकी
 

वरीयता किसे मिलेगी?

आयोग के अनुसार निम्न अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी-
  • कम से कम दो वर्ष तक टेरिटोरियल आर्मी में सेवा देने वाले
  • NCC का 'B' प्रमाणपत्र रखने वाले
  • वैज्ञानिक सहायक पद के लिए संबंधित विषय में एमएससी या कंप्यूटर साइंस में उच्च योग्यता रखने वाले उम्मीदवार
 

आयु सीमा क्या तय की गई है?

आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2026 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

चयन कैसे होगा?

भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी।
  • PET-2025 स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग
  • मुख्य लिखित परीक्षा
आयोग सामान्यतः प्रत्येक श्रेणी में विज्ञापित पदों के लगभग 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट करता है। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।

आवेदन शुल्क कितना है?

सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है। मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले अलग परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।

UPSSSC Forensic Lab Recruitment 2026 Noitce - PDF

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी बातें

  • आरक्षण का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा।
  • अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को सामान्य वर्ग माना जाएगा।
  • EWS प्रमाणपत्र वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुसार मान्य होना चाहिए।
  • आवेदन में निर्धारित विवरणों में संशोधन 24 अगस्त 2026 तक किया जा सकेगा।
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
  • PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक विवरण की पुष्टि करें।
  • 25 रुपये ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क जमा करें।
  • आवेदन जमा करके उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें