फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS Clerk 2026: आईबीपीएस क्लर्क के 11,403 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक मौका

Sat, 22 Aug 2026 02:54 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS Clerk Recruitment 2026: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब 11,403 ग्राहक सेवा सहयोगी पदों के लिए उम्मीदवार 28 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा अक्तूबर और मुख्य परीक्षा दिसंबर में होगी।
 
विज्ञापन
अंतिम तिथि बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS Clerk Recruitment 2026: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026, यानी CRP CSA-XVI के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब योग्य उम्मीदवार 28 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के तहत ग्राहक सेवा सहयोगी (CSA) के कुल 11,403 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क का भुगतान भी 28 अगस्त तक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि आखिरी समय की परेशानी से बचने के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द पूरी कर लें।

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती की परीक्षा कब होगी?

भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
 
भर्ती चरण तारीख
आवेदन की बढ़ी हुई अंतिम तारीख 28 अगस्त 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 28 अगस्त 2026
आवेदन में सुधार की सुविधा अगस्त 2026
प्रारंभिक परीक्षा 10 और 11 अक्तूबर 2026
मुख्य परीक्षा 27 दिसंबर 2026
 
उम्मीदवारों को आवेदन और शुल्क भुगतान निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना होगा।
 

कौन कर सकता है आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित आयु और शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।
  • उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2026 को 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
  • अंतिम वर्ष में पढ़ रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनका अंतिम परीक्षा परिणाम आवेदन की अंतिम तारीख तक घोषित होना चाहिए।
  • इसके अलावा उम्मीदवारों को भर्ती अधिसूचना में दी गई अन्य सभी शर्तें पूरी करनी होंगी।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क कितना है और कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है।
  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस: 850 रुपये
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और ईएक्सएस: 175 रुपये

ऑनलाइन आवेदन शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां तैयार रखनी चाहिए।

इनमें मुख्य रूप से ये दस्तावेज शामिल हैं:
  • पासपोर्ट साइज फोटो, जिसका बैकग्राउंड साफ हो।
  • सफेद कागज पर काली स्याही से किया गया हस्ताक्षर।
  • सफेद कागज पर नीली या काली स्याही से बनाया गया बाएं अंगूठे का निशान।
  • सफेद कागज पर काली स्याही से अंग्रेजी में लिखा गया हस्तलिखित घोषणा-पत्र।

सभी दस्तावेजों को आईबीपीएस पंजीकरण पोर्टल पर बताए गए निर्धारित मानकों के अनुसार अपलोड करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें