फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala High Court Job: हाईकोर्ट में निकली माली की भर्ती, वेतन 52,600 तक; क्या है योग्यता और कब से करें आवेदन?

Sat, 22 Aug 2026 02:25 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Kerala High Court Recruitment: केरल हाईकोर्ट ने माली के 5 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार अधिसूचना में दी गई पात्रता और अन्य शर्तों की जांच कर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Kerala High Court Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kerala High Court Vacancy 2026: केरल हाईकोर्ट ने माली के पद पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन hckrecruitment.keralacourts.in के जरिए ही करना होगा। किसी अन्य माध्यम से भेजा गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


इस भर्ती के जरिए माली के 5 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 अगस्त 2026 से 26 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नोट करें अहम तिथियां

कार्यक्रम तारीख
अधिसूचना जारी होने की तिथि 21 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 24 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 सितंबर 2026
ऑफलाइन शुल्क भुगतान शुरू 30 सितंबर 2026
ऑफलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 7 अक्तूबर 2026

बागवानी में डिप्लोमा जरूरी

उम्मीदवार ने SSLC या इसके बराबर की परीक्षा पास की हो। साथ ही बागवानी से जुड़ा डिप्लोमा या नर्सरी मैनेजमेंट और ऑर्नामेंटल हॉर्टिकल्चर में VHSE, VHSE-कृषि (प्लांट प्रोटेक्शन) या VHSE-कृषि की योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार का शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। बागवानी या कृषि कार्य का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

क्या है आयु सीमा की शर्तें?

वर्ग पात्रता तिथि
सामान्य 2 जनवरी 1986 से 1 जनवरी 2008 के बीच जन्म
एससी/एसटी 2 जनवरी 1981 से 1 जनवरी 2008 के बीच जन्म
अन्य पिछड़ा वर्ग 2 जनवरी 1983 से 1 जनवरी 2008 के बीच जन्म

कितना मिलेगा वेतन?

माली के पद पर चयनित उम्मीदवारों को केरल हाईकोर्ट सेवा नियम, 2007 के अनुसार 23,700 से 52,600 के वेतनमान पर नियुक्त किया जाएगा।

समझें चयन प्रक्रिया के नियम

  • केवल साक्षात्कार: अगर चयन सिर्फ साक्षात्कार से होता है, तो कुल 50 अंक होंगे। इसमें उम्मीदवार के बागवानी के सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान के साथ पद के लिए उसकी योग्यता देखी जाएगी। रैंक सूची में शामिल होने के लिए कम से कम 20 अंक जरूरी हैं।
  • लिखित परीक्षा और साक्षात्कार: अगर दोनों के आधार पर चयन होता है, तो लिखित परीक्षा 100 अंक और साक्षात्कार 10 अंक का होगा। परीक्षा में बागवानी डिप्लोमा/VHSE पाठ्यक्रम से 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा की अवधि 75 मिनट होगी और रैंकिंग के लिए कम से कम 40 अंक जरूरी हैं।
  • दस्तावेज सत्यापन: उम्मीदवारों को आयु, शैक्षणिक योग्यता, समुदाय और अन्य दावों की पुष्टि के लिए जरूरत पड़ने पर मूल दस्तावेज दिखाने होंगे।
विज्ञापन

कैसे भर सकेंगे फॉर्म?

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और भर्ती सेक्शन खोलें।
  • Gardener Recruitment 2026 के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • लागू होने पर आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • फॉर्म को ध्यान से जांचकर सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें