आईबीपीएस क्लर्क रिक्तियों का विवरण
आईबीपीएस क्लर्क रिक्तियों में संशोधन किया गया है। पहले रिक्तियां 4045 थीं और अब इसे बढ़ाकर 4545 कर दिया गया है। ये रिक्तियां बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ जैसे 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में हैं।
आवेदन शुल्क
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएक्सएसएम श्रेणी के उम्मीदवारों को 175 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा।
परीक्षा विवरण
आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 26 और 27 अगस्त 2023 को आयोजित होने वाली है। परिणाम सितंबर/अक्तूबर 2023 में घोषित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा 07 अक्तूबर 2023 को आयोजित की जाएगी।
आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा
प्रारंभिक परीक्षा में मुख्य रूप से तीन विषय अंग्रेजी, संख्यात्मक योग्यता और तर्क क्षमता शामिल होते हैं। परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी।
आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अब आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा में भाग लेंगे, जो कुल 4 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी, जो कि सामान्य/वित्त जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, तर्क क्षमता और कंप्यूटर योग्यता और मात्रात्मक योग्यता के हैं। कुल 200 अंकों की है।