IBPS Clerk Prelims Result 2019 : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने क्लर्क के पदों पर हुई भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर परीक्षा के परिणाम देख सकते हैं।परिणाम देखने के लिए खबर में आगे लिंक भी दिया गया है, आप लिंक द्वारा सीधे परिणाम देख पाएंगे। परिणाम 07 जनवरी, 2020 तक आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद रहेंगे, उम्मीदवार तय समय सीमा में ही परिणाम देख सकते हैं।
आप बता दें कि उम्मीदवार के लिए परीक्षा 7, 8, 14 और 21 दिसंबर, 2019 को आयोग द्वारा आयोजित की थी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। आईबीपीएस मुख्य परीक्षा 19 जनवरी, 2020 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीेचे दिए गए चरणाें की मदद से अपने परिणाम काे चेक कर सकते हैं।
ऐसे देख सकेंगे अपना IBPS परिणाम :
चरण 1 - सबसे पहले उम्मीदवार बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
चरण 2 - उसके बाद होमपेज पर आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 - जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
चरण 4 - अब उम्मीदवार जरूरी जैसे- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन करें।
चरण 5 - आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।
चरण 6 - उम्मीदवार भविष्य के लिए प्रिंट आउट लेकर संभालकर रखें।