फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS Clerk: मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, जान लें प्रीलिम्स स्कोर कार्ड की तिथि

Wed, 08 Jan 2020 03:28 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ibps
विज्ञापन

IBPS क्लर्क मेन्स परीक्षा के एडमिट कार्ड 2019 जारी हो गए हैं। उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा के लिए स्कोरकार्ड संस्थान द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, स्कोरकार्ड एक या दो दिन में उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा। आधिकारिक साइट पर मेन्स एडमिट कार्ड 19 जनवरी, 2020 तक उपलब्ध है। 

विज्ञापन


मुख्य जानकारी-

  • मुख्य परीक्षा में 190 प्रश्नों के लिए 200 अंक होंगे। 
  • मुख्य परीक्षा में शामिल विषय सामान्य / वित्तीय जागरूकता, सामान्य अंग्रेजी, तर्क क्षमता और कंप्यूटर योग्यता और मात्रात्मक योग्यता हैं। 
  • उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आईबीपीएस क्लर्क 2019-20 भर्ती अभियान विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 12075 लिपिक पदों को भरेगा। 
  • पंजीकरण प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू हुई और 9 अक्टूबर, 2019 को समाप्त हुई। 
  • जो उम्मीदवार अधिक संबंधित विवरणों की जांच करना चाहते हैं, वे आईबीपीएस की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।

IBPS क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2019: कैसे डाउनलोड करें 

विज्ञापन

चरण 1 - सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in पर जाएं । 
चरण 2 - उसके बाद होम पेज पर उपलब्ध IBPS क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2019 लिंक पर क्लिक करें ।
चरण 3 - जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना जरूरी विवरण दर्ज करना होगा।
चरण 4 - आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5 - एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
चरण 6 - आगे की आवश्यकता के लिए उसी की हार्ड कॉपी रखें।

ये भी पढ़ें-  देश के कैलेंडर का क्या है नाम? किस शख्स ने की 12 महीने 365 दिन की शुरुआत
विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें