IBPS Clerk Recruitment 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा जारी क्लर्क भर्ती 2025 अधिसूचना के तहत 10,277 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके पास आवेदन करने के लिए सीमित समय बचा है। इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द ibps.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।
इस भर्ती प्रकिया के जरिए बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक समेत 11 सरकारी बैंकों में उम्मीदवार कस्टमर सर्विस एसोसिएट पदों पर नियुक्त किए जाएंगे।
IBPS क्लर्क भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होती है। ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा और ऑनलाइन मेन्स परीक्षा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों को कुल 60 मिनट में 100 प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं, जो कि कुल 100 अंकों के होते हैं। इसमें इंग्लिश लैंग्वेज से 30 प्रश्न (30 अंक), न्यूमेरिकल एबिलिटी से 35 प्रश्न (35 अंक), और रीजनिंग एबिलिटी से 35 प्रश्न (35 अंक) शामिल होते हैं।
मेन्स परीक्षा में कुल 160 मिनट में 190 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कि 200 अंकों के होंगे। इसमें जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस से 50 प्रश्न (50 अंक), जनरल इंग्लिश से 40 प्रश्न (40 अंक), रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड से 50 प्रश्न (60 अंक), और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 50 प्रश्न (50 अंक) होंगे।
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू है। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। ध्यान दें कि फाइनल मेरिट लिस्ट केवल मेन्स परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही तैयार की जाएगी।