IBPS Clerk Recruitment: अगर आप लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आपका सपना बैंक की नौकरी को प्राप्त करना है तो आपके लिए वह सुनहरा मौका आ गया है, जिसका आपको इंतजार था। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में क्लर्क भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन को संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। वहीं, इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वे अपना आवेदन जल्द से जल्द बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर जल्द से जल्द पूरा कर लें। इस खबर में हम आपको भर्ती का पूरी विवरण और इसके लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराने जा रहे हैं।