कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) पास होना अनिवार्य है। साथ ही, उनके पास वैध LMV (Light Motor Vehicle) ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए और लाइसेंस प्राप्त करने के बाद उन्हें कार चलाने का कम से कम 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसका वे निवासी होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सामान्य अभ्यर्थियों को 300 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थियों, महिला अभ्यर्थियों तथा उन प्रशिक्षुओं को जिन्होंने एएआई में एक वर्ष का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया हो, शुल्क से छूट दी गई है।
ऐसे करें आवेदन?
- पहले आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- पेज पर खुली PDF में दिए लिंक को ब्राउजर में टाइप करें।
- ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म खुलेगा, इसमें मांगी गई जानकारी भरें।
- योग्यता, अनुभव, फोटो और स्कैन किए गए सिग्नेचर अपलोड करें।
- ऑफिशियल पेमेंट पोर्टल के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सब्मिट करने से पहले फॉर्म की सारी जानकारी एक बार जांच लें।
- फॉर्म सब्मिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।