फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana WCD Bharti 2025: हरियाणा में निकली 479 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Sun, 28 Sep 2025 07:34 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Haryana WCD Recruitment 2025: हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 479 रिक्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार तय तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haryana WCD Recruitment: हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 479 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। सामाजिक कार्य, कानून, आईटी, काउंसलिंग, अकाउंट्स, साइकोलॉजी और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में रिक्तियां उपलब्ध हैं। इच्छुक उम्मीदवार विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

 

आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर 2025 तय की गई है। इस भर्ती में आवेदन केवल ऑफलाइन मोड से स्वीकार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

कहां भेजना होगा आवेदन?

उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरकर निर्धारित प्रारूप में संबंधित ऑफिस पते पर भेजना होगा। आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी और फॉर्म डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट wcdhry.gov.in पर जाना होगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना आवश्यक है।

आवेदन के लिए योग्यता

हरियाणा WCD भर्ती 2025 में हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार संबंधित पद के लिए आवश्यक योग्यता की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
 
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 24 अक्टूबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें