फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IB JIO Result 2025: आईबी जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर भर्ती का परिणाम जारी, अगला चरण स्किल टेस्ट और इंटरव्यू

Fri, 02 Jan 2026 01:46 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IB JIO-II Tech Result 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो ने जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 394 पदों के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट हुए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए ईमेल व एसएमएस से सूचना दी जाएगी।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IB JIO-II Tech Result 2025: गृह मंत्रालय (MHA) ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II/टेक्निकल (JIO-II/Tech) भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। यह भर्ती परीक्षा इंटेलिजेंस ब्यूरो के टेक्निकल कैडर में कुल 394 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार

आईबी की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, 15 अक्तूबर 2025 को आयोजित लिखित परीक्षा/कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर कुछ उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को जल्द ही ईमेल और एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जाएगी।

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करना होगा, जिसमें परीक्षा की तारीख, समय, परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी निर्देश दिए जाएंगे।

भर्ती प्रक्रिया की समय-सीमा

आईबी जेआईओ-II/टेक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त 2025 से 14 सितंबर 2025 तक चली थी। इसके बाद लिखित परीक्षा अक्टूबर 2025 में आयोजित की गई थी। अब रिजल्ट जारी होने के बाद भर्ती प्रक्रिया अगले चरण में प्रवेश कर चुकी है।

IB JIO Vacancy: पदों का वर्गवार विवरण

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 394 पदों को भरा जाएगा। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
  • अनारक्षित वर्ग के लिए 157 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 117 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 32 पद
  • अनुसूचित जाति (SC) के लिए 60 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 28 पद

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, सूचना प्रौद्योगिकी या कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा होना जरूरी था। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स या मैथ्स में स्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र थे। बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) डिग्री को भी मान्य किया गया था।

आयु सीमा

आवेदन की अंतिम तारीख 14 सितंबर 2025 के अनुसार उम्मीदवारों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच निर्धारित थी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी गई थी।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 650 रुपये था, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 550 रुपये रखा गया था।
विज्ञापन

आगे की प्रक्रिया

रिजल्ट के बाद अब दस्तावेज सत्यापन और अन्य चयन प्रक्रियाओं से जुड़ी जानकारी जल्द ही अलग से जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे गृह मंत्रालय और इंटेलिजेंस ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें