12वीं पास करें आवेदन
हवलदार क्लर्क (अधिनायक लिपिक) पद के लिए उम्मीदवार का इंटरमीडिएट (12वीं पास) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं अधिकतम आयु सीमा अनारक्षित वर्ग के लिए 37 वर्ष, बीसी/ओबीसी वर्ग के लिए 40 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के लिए 42 वर्ष तय की गई है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक योग्यता और आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।
कैसे होगा चयन?
हवलदार क्लर्क भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित प्रतियोगी परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) के माध्यम से किया जाएगा। दोनों चरणों में सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम चयन सूची (मेरिट लिस्ट) शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर तैयार की जाएगी। लिखित परीक्षा केवल अर्हता (क्वालिफाइंग) प्रकृति की होगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है। निर्धारित शुल्क में आवेदन शुल्क के साथ बैंक द्वारा लिया जाने वाला लेनदेन शुल्क भी शामिल है।
पीईटी परीक्षा का पैटर्न
हवलदार क्लर्क भर्ती के तहत आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) कुल 100 अंकों की होगी। इसमें पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग मानक तय किए गए हैं।
पुरुष उम्मीदवारों को 6 मिनट के भीतर 1.6 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 5 मिनट में 1 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा, 25 अंकों के लिए गोला फेंक और 25 अंकों के लिए ऊंची कूद की परीक्षा भी ली जाएगी।