फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAIP Registration 2025: इंडियन आर्मी में इंटर्नशिप का शानदार मौका! 75000 तक मिलेगा स्टाइपेंड; अभी करें आवेदन

Sat, 13 Dec 2025 01:37 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Army Internship 2025 Program: भारतीय सेना के साथ काम करने का सुनहरा अवसर है। इस इंटर्नशिप में चुने गए उम्मीदवारों 75,000 रुपये तक स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IAIP Registration 2025: अगर आप भी इंडियन आर्मी के साथ जुड़ना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। दरअसर, हर साल भारतीय सेना इंटर्नशिप कार्यक्रम (IAIP) के तहत योग्य युवाओं को रक्षा प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका दिया जाता है और इस साल भी इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं, जो उम्मीदवार इस प्रोजेक्ट के लिए इच्छुक और इसमें शामिल होना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 दिसंबर 2025 निर्धारित है।

विज्ञापन

 

हाई-टेक प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका

इस इंटर्नशिप में चुने गए उम्मीदवार भारतीय सेना के विशेष मिशनों में हिस्सा लेंगे। उन्हें नए सॉफ्टवेयर, एआई मॉडल्स और सुरक्षित मिलिट्री एप्लिकेशन बनाने का भी मौका मिलेगा।

इंटर्न सीधे सेना के वरिष्ठ अफसरों और विशेषज्ञों के साथ काम करेंगे। साथ ही वे फ्रंटेंड, बैकेंड, एआई और एमएल, क्लाउड, नेटवर्क, GIS और APIs जैसी नई तकनीकें सीख पाएंगे।

Indian Army Internship 2025: आवेदन के लिए योग्यता

भारतीय सेना की इस इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:
  • बी.ई/बीटेक (कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, आईटी, ईसीई) में लास्ट ईयर के छात्र या डिग्री पूरी कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • एमटेक (AI & ML, डेटा साइंस, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग) में अध्ययनरत उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • पीएचडी वाले उम्मीदवार, जो AI, ML, DevSecOps, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, बिग डेटा या संबंधित फील्ड में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

Indian Army Internship 2025: स्टाइपेंड और अवधि

भारतीय सेना का यह इंटर्नशिप प्रोग्राम 75 दिन तक चलेगा। इंटर्नशिप 12 जनवरी 2026 से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी। इस दौरान उम्मीदवारों को प्रतिदिन 1000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। कुल मिलाकर 75 दिनों के लिए यह 75,000 रुपये बनेगा। 

यह इंटर्नशिप नई दिल्ली और बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी। यहां उम्मीदवारों को सेना के टेक्नोलॉजी डिविजन और डिजिटल प्रोजेक्ट्स से जुड़े प्रमुख केंद्रों में काम करने का मौका मिलेगा। 

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • नए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर अकाउंट बनाना होगा।
  • अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और शिक्षा संबंधी जानकारी सही-सही भरें।
  • रजिस्टर्ड अकाउंट से लॉगिन करें और IAIP 2025 के लिए आवेदन फॉर्म भरें।
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता, कौशल और प्रोजेक्ट अनुभव की जानकारी दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे अध्ययन प्रमाण पत्र, फोटो, पहचान पत्र अपलोड करें।
  • अगर आवेदन शुल्क तय है तो ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  • सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन स्क्रीन देखें और फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें