आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
- शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduate) की डिग्री होना अनिवार्य है। कुछ लेखा परीक्षक पदों के लिए उम्मीदवार के पास PGDCA प्रमाणपत्र भी होना जरूरी है।
- कंप्यूटर ज्ञान: उम्मीदवार को कंप्यूटर, इंटरनेट, ई-मेल, वर्ड प्रोसेसिंग, डेटा विश्लेषण और प्रेजेंटेशन का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
- ओडिया भाषा प्रवीणता: उम्मीदवार को ओडिया भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने में सक्षम होना चाहिए।
क्या है आयु सीमा की शर्तें?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 42 साल होनी चाहिए। आयु में छूट भी दी गई है। एसईबीसी, एससी, एसटी वर्ग और महिलाएं इस सीमा में 5 साल की छूट पा सकते हैं। दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए यह छूट 10 साल है, जबकि पूर्व सैनिकों को उनकी सेवा की अवधि के साथ 3 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।