आयु सीमा
इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार पात्र हैं, जिनका जन्म 1 जनवरी 2006 से 1 जुलाई 2009 के बीच हुआ हो। रजिस्ट्रेशन के समय उम्मीदवार की अधिकतम आयु 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
वैवाहिक स्थिति और गर्भावस्था से जुड़ी शर्तें भी पूरा होना जरूरी
इस भर्ती में केवल अविवाहित उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को चार साल की सेवा अवधि के दौरान अविवाहित रहना अनिवार्य होगा। महिला उम्मीदवारों को यह भी लिखित रूप से देना होगा कि वे इस अवधि के दौरान गर्भवती नहीं होंगी।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया कुल तीन चरणों में पूरी की जाएगी।
- पहला चरण: ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट
- दूसरा चरण: फिजिकल फिटनेस टेस्ट और एडैप्टेबिलिटी टेस्ट
- तीसरा चरण: मेडिकल परीक्षा
ऑनलाइन परीक्षा में प्राप्त नॉर्मलाइज्ड अंकों के आधार पर राज्यवार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और आगे के चरणों के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस देखें...
वेतन और सेवा निधि
चयनित अग्निवीरवायु उम्मीदवारों को शुरुआत में 30,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा, जिसमें हर साल बढ़ोतरी होगी। चार साल की सेवा पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को लगभग 10.04 लाख रुपये का सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा।
इसके अलावा, हर बैच से 25 प्रतिशत तक उम्मीदवारों को प्रदर्शन और संगठन की जरूरत के आधार पर भारतीय वायु सेना के नियमित कैडर में शामिल किए जाने का मौका मिल सकता है।
आईएएफ ने उम्मीदवारों को दलालों और बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह दी है। वायु सेना ने साफ किया है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट के आधार पर होगी। उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है, क्योंकि आवेदन की अंतिम तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।