फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF: भारतीय वायु सेना तकनीकी शाखा भर्ती में बड़ा बदलाव, अब GATE स्कोर से होगी परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग

Wed, 27 May 2026 10:20 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IAF: भारतीय वायु सेना ने तकनीकी शाखा (अधिकारी कैडर) में भर्ती के लिए नई प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत इंजीनियरिंग स्नातक उम्मीदवार GATE स्कोर के आधार पर आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना - फोटो : ऑल इंडिया रेडियो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Air Force: भारतीय वायु सेना ने तकनीकी शाखा (अधिकारी कैडर) भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब उम्मीदवारों का चयन इंजीनियरिंग स्नातक योग्यता परीक्षा (GATE) स्कोर के आधार पर किया जाएगा। अब इंजीनियरिंग पास उम्मीदवारों को उनके GATE स्कोर के आधार पर सीधे वायु सेना चयन बोर्ड (AFSB) की परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन


इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों को प्रारंभिक लिखित परीक्षा (AFCAT) देने की जरूरत नहीं होगी, जिससे चयन आसान और योग्यता पर आधारित हो जाएगा।

मंत्रालय ने कहा, "भारतीय वायु सेना तकनीकी शाखा (अधिकारी कैडर) में भर्ती के लिए एक योजना शुरू करने की घोषणा करते हुए प्रसन्न है, जिसके तहत योग्य उम्मीदवार अपने इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता परीक्षा (GATE) स्कोर के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।" 

AFCAT और GATE दोनों से मिलेगा मौका

इस नई योजना के तहत तकनीकी शाखा में भर्ती केवल GATE से नहीं होगी। AFCAT परीक्षा अभी भी सभी शाखाओं के लिए लागू रहेगी, जिसमें तकनीकी शाखा भी शामिल है। उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार AFCAT या GATE स्कोर दोनों में से किसी एक तरीके से आवेदन कर सकते हैं। GATE विषयों की पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

क्या है एफकैट और गेट परीक्षा?

AFCAT: भारतीय वायु सेना की एक सामान्य प्रवेश परीक्षा है। इसके माध्यम से उम्मीदवारों की भर्ती फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) आदि पदों के लिए की जाती है। यह परीक्षा ऑनलाइन होती है और इसमें सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी और मिलिट्री एप्टीट्यूड जैसे विषय शामिल होते हैं। AFCAT पास करने के बाद उम्मीदवारों को AFSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है, जिसके बाद अंतिम चयन होता है।

GATE: एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे इंजीनियरिंग और विज्ञान स्नातक छात्र देते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य M.Tech/PhD में एडमिशन और PSU नौकरियों के लिए योग्यता जांचना होता है। अब भारतीय वायु सेना ने तकनीकी शाखा में भर्ती के लिए भी GATE स्कोर को मान्य किया है। इसमें उम्मीदवार का चयन उसके GATE स्कोर के आधार पर AFSB इंटरव्यू के लिए किया जाता है और इसमें AFCAT लिखित परीक्षा देने की जरूरत नहीं होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें