भारतीय वायु सेना चयन परीक्षाओं के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों में होने वाली परीक्षाओं के आधार पर किया जाएगा
IAF अग्निवीरवायु भर्ती विवरण
अग्निवीरवायु भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 550 रुपये का शुल्क देना होगा। अग्निवीरवायु भर्ती ऑनलाइन परीक्षा 17 मार्च 2024 से आयोजित की जाएगी। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि भारतीय वायु सेना (IAF) में अग्निवीरवयु के रूप में शामिल होने के लिए 17 मार्च 2024 से चयन परीक्षा के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करती है। महिला उम्मीदवारों की संख्या और रोजगार योग्यता सेवा की आवश्यकता के अनुसार तय की जाएगी।