फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF Agniveervayu: एयरफोर्स में 10वीं पास के लिए गैर-लड़ाकू पदों पर भर्ती, कितनी उम्र वाले भर सकते हैं फॉर्म?

Fri, 31 Jul 2026 02:25 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IAF Agniveervayu Non-Combatant Recruitment 2026: भारतीय वायुसेना ने अग्निवायु नॉन-कॉम्बैटेंट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं पास अविवाहित पुरुष उम्मीदवार 17 अगस्त 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, स्ट्रीम टेस्ट और मेडिकल के आधार पर होगा।
 
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना (फाइल) - फोटो : IAF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IAF Agniveervayu Non-Combatant Recruitment 2026: भारतीय वायुसेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवायु नॉन-कॉम्बैटेंट (Intake 01/2027) भर्ती शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए केवल 10वीं पास अविवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन होगी और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति देशभर के विभिन्न एयरफोर्स स्टेशनों पर हॉस्पिटैलिटी और हाउसकीपिंग स्ट्रीम में की जाएगी।

नोट कर लें सभी जरूरी तिथियां

कार्यक्रम तिथि
आवेदन शुरू जारी
आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:
  • अभ्यर्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना जरूरी है।
  • जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2009 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होना चाहिए।
  • भर्ती के समय अधिकतम आयु 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

क्या होगा काम?

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति दो अलग-अलग स्ट्रीम में की जाएगी:

हॉस्पिटैलिटी स्ट्रीम
  • खाना बनाना
  • किचन मैनेजमेंट
  • भोजन परोसना
  • रसोई की साफ-सफाई
  • खाद्य सामग्री का सुरक्षित रखरखाव

हाउसकीपिंग स्ट्रीम
  • कार्यालय और परिसर की सफाई
  • लॉन्ड्री का कार्य
  • बागवानी
  • ऑफिस उपकरणों का रखरखाव
  • अन्य आवश्यक सहायक कार्य

कितनी मिलेगी सैलरी?

चार साल की सेवा अवधि के दौरान अग्निवीरों को हर साल बढ़ते हुए मासिक पैकेज का लाभ मिलेगा।
 
 
सेवा वर्ष मासिक पैकेज हाथ में वेतन
पहला वर्ष ₹30,000 ₹21,000
दूसरा वर्ष ₹33,000 ₹23,100
तीसरा वर्ष ₹36,500 ₹25,550
चौथा वर्ष ₹40,000 ₹28,000

सेवा पूरी होने पर करीब ₹10.04 लाख (ब्याज सहित) सेवा निधि पैकेज मिलेगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को ये सुविधाएं भी मिलेंगी-
  • ₹48 लाख का जीवन बीमा
  • ड्रेस, यात्रा और जोखिम भत्ता
  • राशन
  • आवास
  • चिकित्सा सुविधाएं
  • एलटीसी

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट
  • स्ट्रीम उपयुक्तता टेस्ट
  • मेडिकल परीक्षण

लिखित परीक्षा का पैटर्न

 
विषय अंक
जनरल इंग्लिश 15
जनरल नॉलेज 15
कुल अंक 30

उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 5 अंक तथा कुल 15 अंक लाना आवश्यक होगा।

फिजिकल टेस्ट

उम्मीदवारों को निम्न मानकों को पूरा करना होगा:
  • 1.6 किलोमीटर दौड़ 7 मिनट में
  • 10 पुश-अप
  • 10 सिट-अप
  • 20 स्क्वाट

मेडिकल मानक

  • न्यूनतम लंबाई: 152 सेंटीमीटर
  • सीने का फैलाव: कम से कम 5 सेंटीमीटर
  • वजन: लंबाई और उम्र के अनुसार
  • दोनों आंखों की निर्धारित दृष्टि क्षमता
  • सुनने की सामान्य क्षमता
  • कम से कम 14 डेंटल पॉइंट
  • सामान्य शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य

IAF Agniveervayu Non-Combatant Recruitment 2026 Notice - PDF
विज्ञापन

आवेदन करने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

  • 10वीं की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र
  • सहमति प्रमाणपत्र (यदि 18 वर्ष से कम आयु हो)
  • अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक सूचना को ध्यान से पढ़ने और सभी पात्रता शर्तों की जांच करने की सलाह दी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें