अप्रैल में जारी हुई थी उत्तर कुंजी
भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु इनटेक 01/2027 भर्ती की स्टेज-1 परीक्षा की उत्तर कुंजी 3 अप्रैल 2026 को जारी की थी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी। इसके बाद आयुसीमा में एक वर्ष की छूट के बाद 3 से 10 मार्च तक फिर से आवेदन करने का अवसर दिया गया।
आगे की चयन प्रक्रिया क्या होगी?
लिखित परीक्षा में अच्छा स्कोर करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण यानी शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किमी की दौड़ 7 मिनट में और महिला अभ्यर्थियों को 8 मिनट में पूरी करनी होगी।
इसके अलावा पुरुषों को 10 सिट-अप्स, 10 पुश-अप्स और 20 स्क्वैट्स करने होंगे, जबकि महिलाओं के लिए 10 सिट-अप्स और 15 स्क्वैट्स तय किए गए हैं। इन सभी चरणों को पास करने के बाद उम्मीदवारों को अंतिम चरण यानी मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा।
अग्निवीर वायु का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार अग्निवीर वायु रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- भारतीय वायु सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
- अब यहां अग्निवीर वायु वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- “उम्मीदवार लॉगिन” पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- रिजल्ट अनुभाग खोलें।
- आगे की जरूरतों के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके सेव करें।