फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF Agniveer Vayu 2026: अग्निवीर वायु भर्ती की आयु सीमा में एक वर्ष की छूट, मार्च में फिर खुलेगी आवेदन विंडो

Wed, 25 Feb 2026 06:28 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

अग्निवीर वायु भर्ती 2026 में अधिकतम आयु सीमा 21 से बढ़ाकर 22 वर्ष कर दी गई है। अब 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच जन्मे युवा आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही आवेदन विंडो दोबारा खोलने का भी निर्णय लिया गया है।
 
विज्ञापन
IAF Agniveer Vayu 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IAF Agniveer Vayu Age Limit: भारतीय थलसेना के बाद अब भारतीय वायुसेना ने भी अग्निवीर भर्ती में अधिकतम आयु सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। अग्निवीर वायु भर्ती 2026 के लिए अब 17.5 वर्ष से 22 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। पहले यह सीमा 17.5 से 21 वर्ष निर्धारित थी। आयु में इस बढ़ोतरी से वे युवा भी आवेदन कर पाएंगे जो पहले ओवरएज होने के कारण अवसर से वंचित रह गए थे।

विज्ञापन


वायुसेना ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 3 मार्च 2026 से 10 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in/agniveervayu पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 8 फरवरी 2026 थी।

विज्ञापन

संशोधित आयु सीमा

  • नई व्यवस्था के अनुसार अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2009 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होनी चाहिए।
  • पहले अधिकतम आयु 21 वर्ष थी, जिसके तहत जन्मतिथि 1 जनवरी 2006 से 1 जुलाई 2009 के बीच निर्धारित थी। नामांकन के समय आयु 21 वर्ष से अधिक नहीं हो सकती थी।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि इस निर्णय से अधिक संख्या में युवाओं को योजना से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

शैक्षणिक योग्यता

  • विज्ञान वर्ग: 10+2 में गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50% कुल अंक तथा अंग्रेजी में भी 50% अंक अनिवार्य हैं। मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक भी पात्र हैं।
  • अन्य विषय: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं परीक्षा न्यूनतम 50% कुल अंकों तथा अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आवेदन शुल्क

सभी वर्गों के लिए शुल्क 550 रुपये + 18% जीएसटी निर्धारित है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

भर्ती तीन चरणों में पूरी होगी:
  • चरण-I: कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • चरण-II: शारीरिक दक्षता परीक्षण। पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किमी दौड़ 7 मिनट में और महिलाओं को 8 मिनट में पूरी करनी होगी। साथ ही पुश-अप्स, सिट-अप्स और स्क्वाट्स भी शामिल हैं।
  • चरण-III: वायुसेना मानकों के अनुसार मेडिकल परीक्षण।
विज्ञापन

वेतन और सेवा शर्तें

चयनित अग्निवीरों को चार वर्ष की सेवा अवधि के दौरान पहले वर्ष 30,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा, जो चौथे वर्ष तक बढ़कर 40,000 रुपये प्रतिमाह हो जाएगा। सेवा पूर्ण होने पर लगभग 10.04 लाख रुपये का ‘सेवा निधि’ पैकेज दिया जाएगा। प्रदर्शन के आधार पर 25% अग्निवीरों को स्थायी कैडर में शामिल किए जाने पर विचार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें