दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अग्निवीरों को 20% आरक्षण
गौरतलब है कि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने हाल ही में दिल्ली पुलिस (नियुक्ति एवं भर्ती) नियम, 1980 में संशोधन को मंजूरी देते हुए पूर्व अग्निवीरों के लिए कांस्टेबल (कार्यकारी) पदों में 20% आरक्षण स्वीकृत किया है। इस घोषणा के बाद एसएससी ने रिक्तियों की संख्या में संशोधन किया है।
नए नियम की प्रमुख प्रावधान
- पुरुष कांस्टेबल (कार्यकारी) पदों में 20% आरक्षण पूर्व अग्निवीरों के लिए
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से छूट
- अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट
- अग्निवीरों की पहली बैच के लिए 5 वर्ष की आयु छूट