फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF AFCAT 2021: भारतीय वायुसेना में 317 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया  

Sun, 28 Nov 2021 06:45 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

IAF AFCAT 2021: एयर फोर्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एफकैट) परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2021 से शुरू की जाएगी। वहीं इस भर्ती के लिए पंजीकण की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2021 रखी गई है।
विज्ञापन
IAF AFCAT 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायुसेना ने एयर फोर्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एफकैट) परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।  पंजीकरण की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2021 से शुरू की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एफकैट परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि इस परीक्षा से जुड़ी सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन


भर्ती से जुड़ महत्वपूर्ण तारीखें
एयर फोर्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एफकैट) परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2021 से शुरू की जाएगी। वहीं इस भर्ती के लिए पंजीकण की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2021 रखी गई है। उम्मीदवार इस तारीख तक अपना आवेदन कर दें, इस के बाद आवेदन का कोई भी मौका नहीं दिया जाएगा। 

भर्ती के लिए पदों की संख्या

एयर फोर्स कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एफकैट) परीक्षा में कुल पदों की संख्या 317 रखी गई है। पदों का विवरण निम्न हैं-
 
1. एसएससी के लिए - 77 पद
2. एई के लिए - 129 पद
3. एडमिन के लिए - 51 पद
4. एसीसीटीएस के लिए - 21 पद
5. एलजीएस के लिए - 39 पद
  
वायु भर्ती के लिए आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में फ्लाइंग ब्रांच के लिए के लिए आयु सीमा 20 वर्ष से लेकर 24 वर्ष के बीच रखी गई है। ग्राउंड ड्यूटी के लिए आयु सीमा 20 वर्ष से लेकर 26 वर्ष के बीच रखी गई है। उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता के बारे में अधिक जानकारी के लिए परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।  
विज्ञापन


आवेदन के लिए फीस
एफकैट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। हालांकि, एनसीसी विशेष प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं जमा करना होगा। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम से होगा। परीक्षा के बारे में जल्द ही सूचना जारी की जाएगी।  उम्मीदवारों का प्रशिक्षण जनवरी 2022 के पहले हफ्ते में वायुसेना अकादमी दुन्दिगल में शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें