एयरफोर्स की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवारों को उनकी पंजीकृत ईमेल आईडी पर भी प्रवेश पत्र प्राप्त होगा। यदि उम्मीदवार को अपने पंजीकृत ईमेल आईडी पर अपना प्रवेश पत्र नहीं मिलता है या वह वेबसाइट से उसे डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो उसे सी-डैक, पुणे में एएफसीएटी क्वेरी सेल (फोन नंबर: 020-25503105 या 020-25503106) से पूछताछ करनी होगी। इसके साथ ही ई-मेल प्रश्नों को afcat cell@cdac.in पर भेजा जा सकता है।
एयरफोर्स की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 276 रिक्तियों को भरना है। अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा 25, 26 और 27 अगस्त, 2023 को आयोजित होने वाली है।