आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) ने विभिन्न विषयों में सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर) के पदों हेतु विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 105 निर्धारित की गई है।
इन पदों में वनस्पति विज्ञान, रसायन, कंप्यूटर विज्ञान, अर्थशास्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, गणित, शारीरिक शिक्षा, भौतिक शास्त्र, प्राणी शास्त्र व राजनीति विज्ञान विषयों के पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता संबंधित विषय में परास्नातक (55 प्रतिशत अंकों के साथ) निर्धारित की गई है।
इसके अलावा आवेदकों को यूजीसी द्वारा आयोजित नेट/एसएलईटी/एसईटी पात्रता परीक्षा पास की होनी चाहिए। शिक्षण कार्य में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।