फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HSSC Police Constable Recruitment: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फर्जी नोटिस वायरल, आयोग ने दिया स्पष्टीकरण

Wed, 11 Feb 2026 05:43 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

HSSC Police Constable Jobs: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने साफ किया है कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती का जो नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह फर्जी है। आयोग ने उम्मीदवारों से केवल आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी है
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HSSC Police Constable Vacancy: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने बताया है कि हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 से संबंधित जो नोटिस इंटरनेट और सोशल मीडिया पर फैल रहा है, वह पूरी तरह फर्जी है। इस नोटिस में शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक जांच परीक्षण (PST) की तिथियां दी गई थीं, लेकिन यह एचएसएससी द्वारा जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष ने उम्मीदवारों से अनुरोध किया है कि वे केवल एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर साझा किए गए किसी भी नोटिस पर विश्वास न करें। इससे गलत जानकारी और भ्रम से बचा जा सकेगा।

विज्ञापन

एचएसएससी अध्यक्ष ने फर्जी नोटिस पर दी चेतावनी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के माध्यम से स्पष्ट किया कि आयोग ने अभी तक पीएमटी या पीएसटी के लिए कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की है। उन्होंने कहा कि वायरल हो रही सूचनाएं पूरी तरह अपुष्ट और फर्जी हैं।

अध्यक्ष ने यह भी बताया कि आयोग जल्द ही आधिकारिक माध्यमों के जरिए पीएमटी और पीएसटी की तिथियां जारी करेगा। उम्मीदवारों से अनुरोध किया गया कि वे ऑनलाइन प्रसारित होने वाली अफवाहों पर भरोसा न करें और उन्हें साझा न करें, ताकि भ्रम और गलत जानकारी फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें