क्या है आवेदन के लिए योग्यता?
सीधी भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए और ऑटोमोटिव वाहनों की मरम्मत व रखरखाव में प्रबंधक या उससे ऊपर के पद पर कम से कम 8 साल का अनुभव होना चाहिए। साथ ही प्रशासन और कर्मचारियों को संभालने की क्षमता भी जरूरी है।
कैसे होगा चयन?
चयन प्रक्रिया में सीधी भर्ती, पदोन्नति या प्रतिनियुक्ति/स्थानांतरण शामिल हैं और पदोन्नति/प्रतिनियुक्ति के लिए मैकेनिकल विभाग में 5-10 साल का अनुभव होना अनिवार्य है। परिवीक्षा अवधि 2 वर्ष निर्धारित की गई है।
वरिष्ठ प्रबंधक (ट्रेफिक) के 31 पदों पर भर्ती
दिल्ली परिवहन निगम में वरिष्ठ प्रबंधक (ट्रेफिक) के कुल 31 पद हैं, जिनमें 20 पद पदोन्नति और 11 पद सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे। यह पद समूह ‘ए’ के अंतर्गत आता है और वेतन 15,600-39,100 + ग्रेड पे 6,600 (स्तर 11, 7वें वेतनमान के अनुसार) निर्धारित है। आयु सीमा सीधी भर्ती के लिए 45 वर्ष तक है, जबकि सरकारी कर्मचारियों और डीटीसी कर्मचारियों के लिए इसमें छूट दी गई है।
सीधी भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री या समकक्ष होना आवश्यक है। इसके साथ ही राज्य सड़क परिवहन निगम या बस संचालन में प्रबंधक या उससे ऊपर के पद पर कम से कम 8 साल का अनुभव जरूरी है। उम्मीदवार के पास मार्ग योजना, समय-सारणी और संचालन का ज्ञान होना चाहिए। वांछनीय योग्यता में विधि या MBA डिग्री शामिल है।
| विवरण |
जानकारी |
| पद का नाम |
वरिष्ठ प्रबंधक (ट्रेफिक) |
| कुल पद |
31 (पदोन्नति 20 + सीधी भर्ती 11) |
| वर्ग |
समूह ‘ए’ |
| वेतन |
₹15,600-39,100 + ग्रेड पे ₹6,600 (स्तर 11, 7वें वेतनमान) |
| आयु सीमा |
सीधी भर्ती के लिए 45 वर्ष तक; सरकारी और DTC कर्मचारियों के लिए छूट |