फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Union Bank ने जारी किया स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा परिणाम, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 12 Aug 2019 02:05 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

यूनियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा परिणाम घोषित।
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 155 पदों को भरा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूनियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। स्पेशलिस्ट ऑफिसर परिणाम को उम्मीदवार यूनियन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.co.in या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार अपने साक्षात्कार की तैयारी में जुट जाएं। उम्मीदवारों को अगले राउंड यानी इंटरव्यू के लिए जल्द ही बुलाया जाएगा।  

विज्ञापन


आपको बता दें कि ये भर्तियां 122 क्रेडिट ऑफिसर, 18 फॉरेक्स ऑफिसर और 15 इंटीग्रेटड ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर निकाली गई थी। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा 17 मई 2019 को विभिन्न केंद्रो पर आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 155 पदों को भरा जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां :
क्रेडिट ऑफिसर के लिए साक्षात्कार 26 अगस्त, 2019 से 28 अगस्त, 2019 तक आयोजित किया जाएगा।
इंटेग्रेटिड ट्रेजरी ऑफिसर और फॉरेक्स ऑफिसर के पद के लिए साक्षात्कार 27 अगस्त, 2019 से 28 अगस्त, 2019 तक होगा। उम्मीदवार अपने परीक्षा परिणाम को नीचे दिए गए नियमों का पालन कर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Union Bank स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा परिणाम ऐसे करें डाउनलोड -

चरण 1 : यूनियन बैंक की ऑफिशल वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाएं। 
चरण 2 : होमपेज पर रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब एक नया पेज खुलेगा। यूनियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर रिजल्ट 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : अब शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
चरण 5 : मांगी गई जानकारी दर्ज कर, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 6 : परिणाम का एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
Union Bank स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें : पुलिस विभाग में निकली भर्तियां, इंस्पेक्टर बनने का ये मौका छूट न जाए

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
इस खबर को अग्रेंजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें