हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) की भर्ती के लिए हुई परीक्षा के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं। आपको बता दें, परिणाम लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और सामाजिक-आर्थिक मानदंडों के आधार पर तैयार किया गया है। परीक्षा के परिणाम एचएसएससी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
चयन के लिए अपनाए गए मानदंडों में लिखित परीक्षा के लिए 90 अंक और सामाजिक-आर्थिक मानदंड और अनुभव के लिए 10 अंक शामिल हैं। HSSC ने इस साल जनवरी में जूनियर इंजीनियरों के 49 पदों का विज्ञापन दिया था।
HSSC जूनियर इंजीनियर भर्ती परिणाम: ऐसे देखें अपना परिणाम-
चरण 1: सबसे पहले एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाएं।
चरण 2: परिणाम टैब पर क्लिक करें।
चरण 3: जूनियर इंजीनियर के लिए परिणाम लिंक क्लिक करें।
चरण 4: एक पीडीएफ खुल जाएगा। पीडीएफ डाउनलोड करें और अपने रोल नंबर की जांच करें।
शिक्षा की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
नौकरी की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
अपना रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें...