फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस कमांडो 2021: आयोग ने जारी किया प्रवेश पत्र, पीएमटी व पीएसटी की तारीख घोषित

Fri, 20 Aug 2021 03:20 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

पीएमटी / पीएसटी परीक्षा 21 से 26 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
HSSC हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचएसएससी हरियाणा पुलिस कमांडो एडमिट कार्ड 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर  पुरुष कांस्टेबल (कमांडो विंग) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने एचएसएससी पुरुष कांस्टेबल (कमांडो विंग) -2021 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

21 अगस्त से होगी पीएसटी परीक्षा
इसके साथ ही आयोग ने पीएमटी/पीएसटी शेड्यूल भी जारी कर दिया है। एचएसएससी पुरुष कांस्टेबल (कमांडो विंग) के पद के लिए पीएमटी / पीएसटी परीक्षा 21 से 26 अगस्त तक परेड ग्राउंड, सेक्टर -5, पंचकुला (गेट नंबर 2 से प्रवेश) में आयोजित होने वाली है। 

3 पालियों में आयोजित होगी परीक्षा
परीक्षा 3 पालियों में होगी। सुबह 6.00 बजे, सुबह 9 बजे और दोपहर 12 बजे के रिपोर्टिंग समय के साथ परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में पीएमटी (ऊंचाई और छाती जांच) और पीएसटी (हाई जंप और चिन-अप जांच) शामिल होंगे। बता दें कि फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) की तारीख और शिफ्ट के साथ उम्मीदवारों की रोल नंबर-वार सूची एचएसएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

एचएसएससी कमांडो एडमिट कार्ड 2021: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट http://www.adv22021.hryssc.in/StaticPages/login.aspx पर जाएं।
  • आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • एचएसएससी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
  • डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी भी अपने पास रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें