HSSC Gram Sachiv Admit Card 2020: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ग्राम सचिव के पदों की परीक्षा दिसंबर महीने में आयोजित करेगा। एचएसएससी ग्राम सचिव परीक्षा 26 दिसंबर और 27 दिसंबर को आयोजित होगी। इससे पहले यह परीक्षा 25 दिसंबर को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब परीक्षा 26 और 27 दिसंबर को होगी।
14 दिसंबर को जारी होंगे एडमिट कार्ड
ग्राम सचिव के पदों की परीक्षा (HSSC Gram Sachiv Exam 2020) के लिए प्रवेश पत्र 14 दिसंबर को जारी होगा। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एचएसएससी (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी होगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 14 दिसंबर को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा का आयोजन सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगा। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा का आयोज 3 बजे से लेकर 4:30 बजे तक होगा। एचएसएससी ग्राम सचिव रिक्रूटमेंट परीक्षा में 90 मल्टीपल च्वॉइस के प्रश्न पूछे जाएंगे।