हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने एचएसएससी क्लर्क परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर परीक्षा शेड्यूल के लिए एक नोटिस जारी किया है।
आपको बात दें कि एचएसएससी विज्ञापन संख्या 05/2019 के तहत क्लर्क पदों के लिए 4858 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जून से शुरू होकर 30 जुलाई, 2019 तक चली थी। परीक्षा के एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है। उम्मीदवार 14 सितंबर, 2019 से वेबसाइट के माध्यम से लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एचएसएससी क्लर्क लिखित परीक्षा दो चरणों में होंगी।
महत्वपूर्ण तिथियां :
- 21 सितंबर 2019, शाम 04:30 बजे से शाम 06:00 बजे तक
- 22 सितंबर, 2019, सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे और शाम 03:00 बजे से 04:30 बजे
- 23 सितंबर 2019, सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे और शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक
नोट : आयोग द्वारा उम्मीदवारों को पोस्ट के माध्यम से कोई अलग सूचना नहीं भेजी जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
HSSC क्लर्क परीक्षा शेड्यूल 2019 को पढ़ने व डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : कल इन तीन जिलों में लगेगा रोजगार मेला, यूपी के उम्मीदवार यहां दिए गए लिंक से करें पंजीकरण
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।