फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB Police : पश्चिम बंगाल पुलिस ने जारी किए वार्डर परीक्षा के एडमिट कार्ड

Tue, 03 Sep 2019 01:26 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा वार्डर पदों के लिए डब्ल्यूबी पुलिस एडमिट कार्ड 2019 जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड WB पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए उपस्थित होना है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


सुधारक सेवा निदेशालय के तहत वार्डर / महिला वार्डर के पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 15 सितंबर, 2019 (रविवार) को दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन करके डब्ल्यूबी पुलिस वार्डर एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड कर सकते हैं।

WB पुलिस वार्डर एडमिट कार्ड 2019 ऐसे करें डाउनलोड - 

चरण 1 : आधिकारिक साइट, wbpolice.gov.in पर जाएं।
चरण 2 : दिए गए एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब वार्डर / महिला वार्डर भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : मांगी गई जानकार दर्ज करें।
चरण 5 : अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 6 : एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। 

नोट : प्रतियोगी लिखित परीक्षा के लिए कोई पेपर एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा और न ही उन उम्मीदवारों को डाक द्वारा भेजा जाएगा जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया है और न ही इसे पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड के कार्यालय से उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करे।
WB पुलिस वार्डर एडमिट कार्ड 2019 को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
डब्ल्यूबी पुलिस वार्डर / महिला वार्डर आधिकारिक सूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें