फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HSSC Group C: हरियाणा में ग्रुप-C पदों पर भर्ती का नोटिस जारी, इस दिन से करें पंजीकरण, जानें कौन कर सकेगा आवेद

Mon, 22 Jun 2026 07:07 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

HSSC Group C Notification: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप-सी भर्ती का नोटिस जारी कर दिया है। पंजीकरण प्रक्रिया 24 जून से शुरू हो जाएगी। आवेदन करने के लिए सिर्फ 6 दिनों का समय दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HSSC Group C Notification: हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। ग्रुप-डी के पदों पर भर्ती का नोटिस जारी करने के बाद, अब हरियाणा में एचएसएससी ने नए पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 06/2026 के अंतर्गत ग्रुप-सी पदों पर भर्ती का नोटिस जारी कर दिया है।

विज्ञापन

नोट करें सभी जरूरी तिथियां

इस भर्ती में उम्मीदवार को केवल 6 दिन के भीतर ही आवेदन करना पड़ेगा। बोर्ड ने फार्म भरने का 6 का समय ही इस बार दिया है। आवेदन प्रक्रिया 24 जून से शुरू होकर 30 जून को रात्रि 11.59 बजे समाप्त हो जाएगी।
  • आवेदन शुरू होने की तिथि - 24.06.2026
  • आवेदन हेतु अंतिम तिथि - 30.06.2026 (11:59 PM)
  • आवेदन में सुधार की तिथि - 01.07.2026 - 02.07.2026 (11:59 PM)

कौन आवेदन कर सकता है?

केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने CET Group-C 2025 पास किया हो।
  • सामान्य वर्ग के लिए CET में 50% अंक।
  • आरक्षित वर्ग के लिए 40% अंक। 

5. चयन कैसे होगा?

CET मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
  1. लिखित परीक्षा/स्किल टेस्ट होगा।
  2. लिखित परीक्षा में:
    1. सामान्य श्रेणी: कम से कम 50% अंक
    2. आरक्षित श्रेणी: कम से कम 40% अंक
  3. अंतिम चयन लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर होगा। 

जरूरी दस्तावेज

  • 10वीं से आगे की सभी मार्कशीट/सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड)
  • हस्ताक्षर (Signature)
  • अंडरटेकिंग (Annexure-V)
  • आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो
  • हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र (यदि आरक्षित वर्ग) 
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

कोई फीस नहीं है। सभी उम्मीदवार मुफ्त में आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि पात्रात और आवेदन करने संबंधी सभी जरूरी जानकारी आधिकारिक नोटिस में देखें।

HSSC Group C 2026 Notification PDF
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें