फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Pharmacist: फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, शुल्क जमा करने के बाद ही देख सकेंगे डिटेल्स

Mon, 22 Jun 2026 06:05 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Pharmacist City Slip: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भेषजिक मुख्य परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा जनपद की अंतिम सूचना जारी कर दी है। हालांकि यह सुविधा केवल उन उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगी जिन्होंने मुख्य परीक्षा का निर्धारित शुल्क जमा कर दिया है।
 
विज्ञापन
upsssc - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC Pharmacist City Intimation Slip 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा 2026 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग ने भेषजिक मुख्य परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 जून 2026 को किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन संख्या 01-परीक्षा/2026 के तहत भेषजिक मुख्य परीक्षा (आ०उ०प०-2025)/02 के अंतर्गत विभिन्न विभागों में कुल 564 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक प्रदेश के तीन जनपदों में आयोजित होगी।

वेबसाइट और एप के जरिए देख सकते हैं सिटी स्लिप

आयोग ने बताया है कि अभ्यर्थी अपनी परीक्षा जनपद संबंधी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध Examination Segment में जाकर देख सकते हैं।

उम्मीदवार निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर परीक्षा जनपद की अंतिम सूचना डाउनलोड भी कर सकते हैं। यह सुविधा आयोग के आधिकारिक मोबाइल एप पर भी उपलब्ध कराई गई है।

सिटी स्लिप देखने से पहले जमा करना होगा शुल्क

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा जनपद की अंतिम सूचना केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को दिखाई जाएगी जिन्होंने मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान कर दिया है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे पहले परीक्षा शुल्क जमा कर लें और उसके बाद ही परीक्षा जिले की जानकारी देखें।
विज्ञापन

जल्द जारी होगा प्रवेश पत्र

यूपीएसएसएससी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जारी की गई परीक्षा जनपद सूचना प्रवेश पत्र (Admit Card) नहीं है। प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से आयोग की वेबसाइट के माध्यम से सूचित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए वैध प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और परीक्षा से संबंधित सभी जरूरी अपडेट वहीं से प्राप्त करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें