फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Recruitment 2025: असिस्टेंट इंजीनियर के 285 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन; सैलरी 167800 रुपये तक

Tue, 07 Oct 2025 04:41 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

HPU Recruitment 2025: एचपीयू ने असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के 285 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन केवल गेट स्कोर के आधार पर होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 29 अक्तूबर 2025 है।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPU Recruitment 2025: हरियाणा पावर यूटिलिटीज ने इंजीनियरिंग की डिग्री और गेट परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए शानदारी भर्ती निकाली है। हरियाणा पावर यूटिलिटीज (HPU) ने असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 अक्तूबर 2025 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


यह भर्ती अभियान हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL) में कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। चयन पूरी तरह गेट स्कोर के आधार पर किया जाएगा, किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

HPU Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/मैकेनिकल/सिविल इंजीनियरिंग में फुल-टाइम बी.ई./बी.टेक डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 60% अंक आवश्यक हैं।
  • फुल-टाइम एम.ई./एम.टेक डिग्री धारक भी आवेदन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार के पास GATE 2022, 2023, 2024 या 2025 का वैध स्कोर होना चाहिए।
 

आयु सीमा और वेतनमान (Age Limit & Salary)

  • आवेदक की आयु 29 अक्तूबर, 2025 कत 20 से 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु में छूट नियमानुसार दी जाएगी।
  • वेतनमान: लेवल-09 पे स्केल - 53,100 रुपये से 1,67,800 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
 

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन केवल GATE स्कोर के आधार पर किया जाएगा। यदि दो अभ्यर्थियों के स्कोर समान हैं, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सामान्य वर्ग: 590 रुपये निर्धारित किया गया है।
  • महिला, एससी, बीसी-A/बीसी-B, ईएसएम, ईडब्ल्यूएस: 148 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन (How to Apply)

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hvpn.org.in पर जाएं।
  • Recruitment सेक्शन में जाकर संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • व्यक्तिगत, शैक्षणिक और GATE स्कोर विवरण सावधानीपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • अंतिम फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें