HPU Recruitment 2025: हरियाणा पावर यूटिलिटीज ने इंजीनियरिंग की डिग्री और गेट परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए शानदारी भर्ती निकाली है। हरियाणा पावर यूटिलिटीज (HPU) ने असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 अक्तूबर 2025 निर्धारित की गई है।
यह भर्ती अभियान हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL) में कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। चयन पूरी तरह गेट स्कोर के आधार पर किया जाएगा, किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।