फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTET Result 2021: हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के परिणाम जारी हुए, यहां देखें

Sat, 08 Jan 2022 10:48 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

HPTET Result 2021: हिमाचल प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने साफ किया है कि अब इस परिणाम में कोई भी परिवर्तन या पुनर्मूल्यांकन नहीं किया जाएगा, न ही ऐसे किसी अनुरोध पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPTET Result 2021: हिमाचल प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड (HPBOSE) ने  हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HPTET) के परिणाम जारी कर दिए हैं। इन परिणामों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। वह, HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।  

विज्ञापन

HPTET Result 2021: विभिन्न विषयों के लिए हुई थी परीक्षा
हिमाचल प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को टीजीटी कला, टीजीटी मेडिकल, नॉन मेडिकल, पंजाबीस उर्दू आदि विषयों में पात्रता दी जाएगी। इसके लिए बोर्ड ने 13,14,21 और 28 नवंबर, 2022 को परीक्षा का आयोजन किया था। वहीं, बोर्ड ने 5 दिसंबर 2021 को परीक्षा की उत्तर कुंजी भी जारी की थी। उम्मीदवारों को 9 दिसंबर तक का समय आपत्ति दर्ज कराने के लिए दिया गया था। 

HPTET Result 2021: अब आपत्ति नहीं दर्ज होगी
हिमाचल प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने साफ किया है कि अब इस परिणाम में कोई भी परिवर्तन या पुनर्मूल्यांकन नहीं किया जाएगा, न ही ऐसे किसी अनुरोध पर विचार किया जाएगा। बोर्ड ने कहा कि परिणाम को तैयार करने में ऑप्टिकल मार्क रीडर (OMR) का प्रयोग किया गया है, इसलिए परिणामों में त्रुटि की आशंका नहीं है। 
विज्ञापन

HPTET Result 2021: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

1. सबसे पहले उम्मीदवार  हिमाचल प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे HPTET November Result 2021 के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें