HP TET: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBoSE) ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HPTET) नवंबर 2022 के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है।
HP TET 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBoSE) ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा नवंबर 2022 के लिए आज (22 नवंबर) ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के माध्यम से परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। तीन सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर है। इसके बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBoSE) ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा नवंबर 2022 के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 10 दिसंबर से 25 दिसंबर, 2022 तक दो पालियों - सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे और दोपहर 02 से 4.30 बजे तक आयोजित होने वाली है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा जेबीटी टीईटी, शास्त्री टीईटी, टीजीटी (आर्ट्स) टीईटी, टीजीटी (मेडिकल) टीईटी, टीजीटी (नॉन-मेडिकल) टीईटी, भाषा शिक्षक टीईटी, पंजाबी टीईटी और उर्दू टीईटी के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org से परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं। इस बीच, एचपी टीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर, 2022 तक hpbose.org पर जारी रहेगी।
HP TET लेट फीस के साथ 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
वहीं, लेट फीस के साथ परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर, 2022 है। इसके बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर बोर्ड द्वारा विचार नहीं किया जाएगा। अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवार को एक विषय के लिए केवल एक आवेदन पत्र जमा करने की अनुमति है। एक ही विषय के लिए एक उम्मीदवार के एकाधिक आवेदन खारिज किए जा सकते हैं।
HP TET में आवेदन के लिए देना होगा इतना शुल्क
सामान्य और इसकी उप-श्रेणी (दिव्यांग को छोड़कर) के आवेदकों को 800 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि ओबीसी / एसटी / एससी / शारीरिक दिव्यांग / विकलांग (पीएचएच) श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये लागू है। ध्यान दें कि अगर आवेदन 23 नवंबर से 25 नवंबर के बीच किया गया है तो उम्मीदवारों को 300 रुपये लेट फीस के तौर पर चुकाने होंगे।