हिमाचल प्रदेश ने शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। परीक्षार्थी बोर्ड द्वारा जारी प्रॉस्पेक्ट्स नीचे दिए गए लिंक से प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां :
- आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 19 सितंबर, 2019
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 09 अक्टूबर, 2019 (11:59 बजे)
- आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि : 10 अक्टूबर, 2019 से 15 अक्टूबर, 2019 (11:59 बजे)
- आवेदन पत्र में सुधार करने की तिथि : 16 अक्टूबर, 2019 से 17 अक्टूबर, 2019 (11:59 बजे) तक
- लेट आवेदन शुल्क जमा करने पर 300 रुपये का भुगतान करना होगा।