फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSCB Recruitment 2022: हिमाचल स्टेट कॉपरेटिव बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

Mon, 12 Sep 2022 03:04 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

हिमाचल प्रदेश स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 10 सितंबर, 2022 से कर दी गई है। वहीं, भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2022 को निर्धारित है।
विज्ञापन
Sarkari Result Naukri Live - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंक की नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्म्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड (HPSCB) ने असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में शुरू हो चुके हैं। जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन हिमाचल प्रदेश स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट hpscb.com पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण....

विज्ञापन

कब तक कर सकेंगे आवेदन?
हिमाचल प्रदेश स्टेट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 10 सितंबर, 2022 से कर दी गई है। वहीं, भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर, 2022 को निर्धारित है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही आवेदन कर लें। 

कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 61 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों फेज-1 (प्रीलिम्स परीक्षा), फेज-2 (मेन एग्जाम) और फेज-3 इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

भर्ती का विवरण
  • अनारक्षित- 23
  • ईडब्ल्यूएस- 05
  • ओबीसी- 06
  • एससी- 10
  • एसटी- 04
  • एक्स-एसएम (जनरल)- 08
  • एक्स-एसएम (एससी)-01
  • जनरल (डब्ल्यूएफएफ)- 01
  • पीडब्ल्यूडी/पीएच- 03

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ द्वितीय श्रेणी में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी के पास बैंकिंग क्षेत्र में काम करने का तीन साल का अनुभव है तो ग्रेजुएट के लिए अंकों की शर्त नहीं रहेगी, वे भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 18 से 45 साल की बीच होनी चाहिए। 
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर, होम पेज पर, उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें।
  • अब पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
  • आवेदन भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • उम्मीदवारों को फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • फिर, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें और फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें