फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSC Veterinary Surgeon: हरियाणा पशु चिकित्सा सर्जन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी; इस लिंक से करें डाउनलोड

Tue, 02 Apr 2024 04:47 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HPSC Veterinary Surgeon: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पशु चिकित्सा सर्जन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार नीचे बताएं तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
हरियाणा लोक सेवा आयोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPSC Veterinary Surgeon: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पशुपालन और डेयरी विभाग में पशु चिकित्सा सर्जन परीक्षा, विषय ज्ञान परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आज, 02 अप्रैल को जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 383 रिक्तियों को भरना है। विषय ज्ञान परीक्षा 7 अप्रैल, 2024 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 से 23 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी। 

शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन में स्नातक होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों की आयु 22 से 42 वर्ष के भीतर होनी चाहिए।

विषय ज्ञान परीक्षा
परीक्षा कुल 03 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र अंग्रेजी भाषा में कुल 150 अंकों के होंगे। किसी भी उम्मीदवार को साक्षात्कार/मौखिक परीक्षा के लिए तब तक नहीं बुलाया जाएगा जब तक कि वह परीक्षा में न्यूनतम 35% अंक प्राप्त न कर ले। विषय ज्ञान परीक्षण का वेटेज 87.50% होगा।

साक्षात्कार
इंटरव्यू का वेटेज 12.5% होगा और अंतिम मेरिट सूची विषय ज्ञान परीक्षण और साक्षात्कार के अंकों को जोड़कर तैयार की जाएगी।

HPSC Veterinary Surgeon: रिक्ति विवरण
सामान्य/अनारक्षित- 175
हरियाणा के एस.सी- 70
हरियाणा का पिछड़ा वर्ग-ए- 67
हरियाणा का पिछड़ा वर्ग-बी- 33
हरियाणा के ई.डब्ल्यू.एस- 38
विज्ञापन

HPSC Veterinary Surgeon:  ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड 
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर वेटरनरी सर्जन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें।
अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें और लॉगिन करें।
वेटरनरी सर्जन एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें