फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSC Exam Calendar: एपीएससी ने जारी किया सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट का शेड्यूल, सितंबर में 41 भर्तियों की परीक्षा

Mon, 15 Jun 2026 01:28 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

HPSC Exam Calendar 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने सितंबर 2026 में आयोजित होने वाले विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट का कैलेंडर जारी कर दिया है। इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य, वित्त, श्रम, फॉरेंसिक और प्रशासनिक पदों के लिए परीक्षाएं सितंबर में आयोजित होंगी। विस्तृत कार्यक्रम नीचे उपलब्ध है।
 
विज्ञापन
HPSC Subject Knowledge Test Exam Calendar 2026 - फोटो : AI Genrated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPSC Exam Calendar 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने सितंबर 2026 में आयोजित होने वाले विभिन्न भर्ती पदों के सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट (Subject Knowledge Test) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से 15 जून 2026 को जारी इस शेड्यूल में स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग, वित्त, श्रम, फॉरेंसिक विज्ञान, महिला एवं बाल विकास समेत कई विभागों की भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित की गई हैं। परीक्षाएं सितंबर महीने में चार अलग-अलग दिनों में आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

13 सितंबर को होंगे आयुष विभाग के पदों के टेस्ट

13 सितंबर 2026 को बाबा खेता नाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल, पतिकरा (नारनौल) से संबंधित विभिन्न रीडर पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। ये सभी पद स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के अंतर्गत आते हैं और विज्ञापन संख्या 71/2024 के तहत निकाले गए थे।

इनमें संहिता एवं सिद्धांत, रचना शरीर, क्रिया शरीर, द्रव्यगुण, प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग, काय चिकित्सा, शल्य तंत्र, शालाक्य तंत्र, पंचकर्म सहित विभिन्न विषयों के रीडर पद शामिल हैं।

20 सितंबर को कई तकनीकी और प्रबंधकीय पदों की परीक्षा

20 सितंबर 2026 को विभिन्न विभागों में तकनीकी, वित्तीय और प्रबंधन से जुड़े पदों के लिए सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट आयोजित होंगे।

इनमें शामिल प्रमुख पद:
  • सब डिविजनल इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
  • लेक्चरर (मैनेजमेंट एंड प्लानिंग)
  • लेक्चरर (फाइनेंशियल मैनेजमेंट)
  • डिस्ट्रिक्ट मार्केटिंग एन्फोर्समेंट ऑफिसर
  • असिस्टेंट जनरल मैनेजर (फाइनेंस)
  • सीनियर मैनेजर (फाइनेंस)
  • मैनेजर (P&A)
  • मैनेजर (A/CS)
  • मैनेजमेंट ट्रेनी (फाइनेंस)
  • सीनियर मैनेजर (अकाउंट्स)

25 सितंबर को इन पदों के लिए होगा टेस्ट

25 सितंबर 2026 को हरियाणा स्टेट सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, नागरिक उड्डयन विभाग और पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के विभिन्न पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

प्रमुख पद:
  • चीफ फाइनेंस एंड अकाउंट ऑफिसर
  • चीफ मैनेजर (P&A)
  • एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
  • कंटीन्यूइंग एयर वर्थीनेस मैनेजर (CAM)
  • क्यूरेटर
  • न्यूमिस्मेटिस्ट
  • असिस्टेंट डायरेक्टर

27 सितंबर को होगा अंतिम चरण

27 सितंबर 2026 को कई महत्वपूर्ण तकनीकी और प्रशासनिक पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित होंगी।

इनमें शामिल पद:
  • असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल)
  • सब डिविजनल इंजीनियर (सिविल)
  • सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (DNA)
  • सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (सीन ऑफ क्राइम)
  • इंग्लिश लेक्चरर
  • मेडिकल ऑफिसर
  • असिस्टेंट एम्प्लॉयमेंट ऑफिसर
  • असिस्टेंट लेबर कमिश्नर
  • फिजियोथेरेपिस्ट
  • न्यूट्रिशनिस्ट (महिला एवं बाल विकास विभाग)
विज्ञापन

परीक्षा कार्यक्रम एक नजर में

क्र. सं. विज्ञापन संख्या पद और विभाग का नाम परीक्षा की तारीख
1 71/2024 रीडर - संहिता एवं सिद्धांत, बाबा खेता नाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल, नारनौल (स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग, हरियाणा) 13.09.2026 (रविवार)
2 71/2024 रीडर - रचना शारीर, बाबा खेता नाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल, नारनौल 13.09.2026 (रविवार)
3 71/2024 रीडर - क्रिया शारीर, बाबा खेता नाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल, नारनौल 13.09.2026 (रविवार)
4 71/2024 रीडर - द्रव्यगुण, बाबा खेता नाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल, नारनौल 13.09.2026 (रविवार)
5 71/2024 रीडर - रसशास्त्र एवं भैषज्य कल्पना, बाबा खेता नाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल, नारनौल 13.09.2026 (रविवार)
6 71/2024 रीडर - रोग निदान एवं विकृति विज्ञान, बाबा खेता नाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल, नारनौल 13.09.2026 (रविवार)
7 71/2024 रीडर - स्वस्थवृत्त एवं योग, बाबा खेता नाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल, नारनौल 13.09.2026 (रविवार)
8 71/2024 रीडर - अगद तंत्र एवं विधि वैद्यक, बाबा खेता नाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल, नारनौल 13.09.2026 (रविवार)
9 71/2024 रीडर - प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग, बाबा खेता नाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल, नारनौल 13.09.2026 (रविवार)
10 71/2024 रीडर - काय चिकित्सा, बाबा खेता नाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल, नारनौल 13.09.2026 (रविवार)
11 71/2024 रीडर - शल्य तंत्र, बाबा खेता नाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल, नारनौल 13.09.2026 (रविवार)
12 71/2024 रीडर - शालाक्य तंत्र, बाबा खेता नाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल, नारनौल 13.09.2026 (रविवार)
13 71/2024 रीडर - कौमारभृत्य बालरोग, बाबा खेता नाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल, नारनौल 13.09.2026 (रविवार)
14 71/2024 रीडर - पंचकर्म, बाबा खेता नाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल, नारनौल 13.09.2026 (रविवार)
15 02/2026 सब डिविजनल इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), पंचायती राज - विकास एवं पंचायत विभाग 20.09.2026 (रविवार)
16 03/2025 डिस्ट्रिक्ट मार्केटिंग एनफोर्समेंट ऑफिसर (ग्रुप-बी), हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, पंचकूला 20.09.2026 (रविवार)
17 05/2026 असिस्टेंट जनरल मैनेजर (फाइनेंस), HSIIDC 20.09.2026 (रविवार)
18 06/2026 सीनियर मैनेजर (फाइनेंस), HSIIDC 20.09.2026 (रविवार)
19 07/2026 मैनेजर (P&A), HSIIDC 20.09.2026 (रविवार)
20 10/2026 मैनेजर (Accounts), HSIIDC 20.09.2026 (रविवार)
21 1(7)/2018 मैनेजमेंट ट्रेनी (फाइनेंस), HSIIDC 20.09.2026 (रविवार)
22 09/2021 लेक्चरर (मैनेजमेंट एंड प्लानिंग), विकास एवं पंचायत विभाग 20.09.2026 (रविवार)
23 06/2022 सीनियर मैनेजर (P&A), HSIIDC 20.09.2026 (रविवार)
24 18/2026 लेक्चरर (फाइनेंशियल मैनेजमेंट), विकास एवं पंचायत विभाग 20.09.2026 (रविवार)
25 1(5)/2018 सीनियर मैनेजर (Accounts), HSIIDC 20.09.2026 (रविवार)
26 33/2022 चीफ फाइनेंस एंड अकाउंट ऑफिसर (ग्रुप-A), हरियाणा राज्य बीज विकास निगम 25.09.2026 (शुक्रवार)
27 36/2022 चीफ मैनेजर (P&A) (ग्रुप-A), हरियाणा राज्य बीज विकास निगम 25.09.2026 (शुक्रवार)
28 39/2022 एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (ग्रुप-A), हरियाणा राज्य बीज विकास निगम 25.09.2026 (शुक्रवार)
29 15/2023 कंटीन्यूइंग एयर वर्थनेस मैनेजर (CAM), नागरिक उड्डयन विभाग 25.09.2026 (शुक्रवार)
30 55/2023 क्यूरेटर, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग 25.09.2026 (शुक्रवार)
31 56/2023 न्यूमिस्मैटिक (Numismatic), पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग 25.09.2026 (शुक्रवार)
32 39/2024 असिस्टेंट डायरेक्टर (ग्रुप-बी), पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग 25.09.2026 (शुक्रवार)
33 19/2025 असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), PWD (B&R) / सब डिविजनल इंजीनियर (सिविल), विकास एवं पंचायत विभाग 27.09.2026 (रविवार)
34 03/2026 सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (DNA), फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, मधुबन, करनाल 27.09.2026 (रविवार)
35 20/2026 सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर (सीन ऑफ क्राइम), फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, मधुबन, करनाल 27.09.2026 (रविवार)
36 06/2025 इंग्लिश लेक्चरर, HPGCL 27.09.2026 (रविवार)
37 70/2024 मेडिकल ऑफिसर, HVPNL, पावर विभाग 27.09.2026 (रविवार)
38 07/2022 असिस्टेंट एम्प्लॉयमेंट ऑफिसर (वोकेशनल गाइडेंस), रोजगार विभाग 27.09.2026 (रविवार)
39 10/2024 असिस्टेंट लेबर कमिश्नर, श्रम विभाग 27.09.2026 (रविवार)
40 69/2024 फिजियोथेरेपिस्ट, श्रम विभाग 27.09.2026 (रविवार)
41 17/2024 न्यूट्रिशनिस्ट (महिला-राजपत्रित), महिला एवं बाल विकास विभाग 27.09.2026 (रविवार)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें