किन संस्थानों में होगी भर्ती?
इस भर्ती परीक्षा के जरिए विभिन्न एम्स संस्थानों के अलावा कई प्रमुख केंद्रीय संस्थानों में नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें शामिल हैं:
- एम्स भोपाल
- एम्स भुवनेश्वर
- एम्स जोधपुर
- एम्स पटना
- अन्य विभिन्न एम्स संस्थान
- ईएसआईसी
- आईसीएमआर
- सीएनसीआई, कोलकाता
- डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल
- लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC)
- रिपंस (RIPANS), आइजोल
- एम्स-CAPFIMS
- पाश्चर इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
किन पदों पर भर्ती होगी?
भर्ती अभियान के तहत विभिन्न ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। प्रमुख पद इस प्रकार हैं:
- असिस्टेंट डाइटीशियन
- डाइटीशियन
- वार्डन
- असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर
- असिस्टेंट
- एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट
- जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर
- ऑफिस सुपरिटेंडेंट
- लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)
- अपर डिवीजन क्लर्क (UDC)
- सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर
- जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल)
- असिस्टेंट इंजीनियर
- फार्मासिस्ट
- स्टोर कीपर
- कैशियर
- जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर
- असिस्टेंट स्टोर्स ऑफिसर
- जूनियर स्टोर ऑफिसर
- लाइब्रेरी इंफॉर्मेशन असिस्टेंट
- लाइब्रेरियन ग्रेड-I
- मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर
- कोडिंग क्लर्क
- पर्सनल असिस्टेंट
- जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर
- प्राइवेट सेक्रेटरी
- असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर
- असिस्टेंट फायर ऑफिसर
- फायर टेक्निशियन
- ड्राइवर
- सीनियर नर्सिंग ऑफिसर
- मल्टी पर्पज वर्कर
- सैनिटरी इंस्पेक्टर
- जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर
- ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर
- योगा इंस्ट्रक्टर
- प्रोग्रामर
- रिसर्च असिस्टेंट
- मेडिकल फोटोग्राफर
- जूनियर फोटोग्राफर
- आर्टिस्ट
- अन्य पद
आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
पदों के अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष, 30 वर्ष या कुछ पदों के लिए 35 वर्ष तक रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
शैक्षणिक योग्यता भी पद के अनुसार अलग-अलग है। सामान्य रूप से उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक, स्नातकोत्तर या संबंधित क्षेत्र की निर्धारित योग्यता होना आवश्यक है।
परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम
चयन प्रक्रिया का पहला चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगा। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी और इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र 400 अंकों का होगा।
- 20 प्रश्न सामान्य ज्ञान, एप्टीट्यूड और कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित होंगे।
- 80 प्रश्न संबंधित पद के विषय या डोमेन से पूछे जाएंगे।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे।
- प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
कुछ पदों के लिए सीबीटी के बाद स्किल टेस्ट भी आयोजित किया जा सकता है।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- नए उम्मीदवार के रूप में रजिस्ट्रेशन करें और मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी दर्ज करें।
- प्राप्त रजिस्ट्रेशन आईडी की सहायता से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी को एक बार ध्यानपूर्वक जांच लें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
एम्स ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी प्रकार की हार्ड कॉपी जमा नहीं करनी होगी और आवेदन में सुधार के लिए ईमेल या डाक के माध्यम से भेजे गए अनुरोधों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करने की सलाह दी गई है।