चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नौकरियां
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
HPSC MO recruitment 2023: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के अधिसूचना जारी की है। आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 जनवरी से hpsc.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख एक फरवरी 2023 है।
हरियाणा लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य ईएसआई, हेल्थ केयर, श्रम विभाग, हरियाणा में चिकित्सा अधिकारी, ग्रुप-ए (HCMS-I) के कुल 120 पदों को भरना है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान FPL-10 (56,100 रुपये) है।
HPSC MO Eligibility पात्रता मापदंड
हरियाणा में निकली चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु-सीमा एक फरवरी, 2023 को 22 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
HPSC MO Educational Qualification शैक्षिक योग्यता
बात करें अगर उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता के बारे में तो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मेडिसिन और सर्जरी में स्नातक । मैट्रिक मानक या उच्च शिक्षा तक हिंदी / संस्कृत। (एमसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त एमडी/आई4एस डिग्री/पीजी डिप्लोमा वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी।)
HPSC MO Application Fee आवेदन शुल्क
चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए सामान्य श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये देना होगा। जबकि सभी महिला, एससी, बीसी-ए बीसी-बी, ईएसएम, ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए शुल्क 250 रुपये है।