HPSC PGT Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
प्रासंगिक विषय / क्षेत्र में मास्टर्स डिग्री; और मैट्रिक या इसके समकक्ष तक हिंदी या संस्कृत; और हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) या स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) में योग्य होने का प्रमाण पत्र है, वे सभी उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। हालांकि, वह व्यक्ति जिसने इन नियमों की अधिसूचना से पहले बीएड की योग्यता के बिना एसटेट / एचटेट पास किया है, सीधी भर्ती के मामले में पीजीटी के पद के लिए पात्र माना जाएगा। वहीं, पात्रता मापदंड के अनुसार, आवेदक उम्मीदवार की आयु 12 दिसंबर, 2022 को 18 वर्ष से 42 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
HPSC PGT Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क राशि में छूट दी गई है। सभी महिला / एससी / बीसी-ए / बीसी-बी / ईएसएम / ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए शुल्क 250 रुपये है।