फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSC Lecturer Answer Key: हरियाणा पीएससी लेक्चरर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे चेक करें

Sun, 19 Jun 2022 01:29 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

HPSC Lecturer Answer Key: इस भर्ती के माध्यम से HPSC द्वारा कुल 400 से अधिक पदों पर लेक्चरर (Group-B) और फोरमेन इंस्ट्रक्टर के पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी है।
विज्ञापन
HPSC Lecturer Answer Key - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPSC Lecturer Answer Key: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने राज्य में लेक्चरर  (Group-B) भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी अब ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इस उत्तर कुंजी को  हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


HPSC Lecturer Answer Key: कब हुई थी परीक्षा?
हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य में विभिन्न विषयों के लिए लेक्चरर (Group-B) और फोरमेन इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 11 और 12 जून, 2022 को किया गया था। परीक्षा पंचकुला के परीक्षा केंद्र पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद से ही उम्मीदवार अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

HPSC Lecturer Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर भर्ती की उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन


HPSC Lecturer Answer Key: इतने पदों पर है भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से HPSC द्वारा कुल 400 से अधिक पदों पर लेक्चरर (Group-B) और फोरमेन इंस्ट्रक्टर के पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी है। यह भर्ती तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत होगी। अंतरिम उत्तर कुंजी पर आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग द्वारा परिणाम की घोषणा की जाएगी। 

HPSC Lecturer Answer Key: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?

उम्मीदवार उत्तर कुंजी को इस तरह से चेक कर सकते हैं-: 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती परीक्षा के उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब उत्तर कुंजी प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें