फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPPSC Recruitment 2022: हिमाचल पीएससी ने जारी किया विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, यहां देखें

Sun, 19 Jun 2022 11:52 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

HPPSC Recruitment 2022: इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक या इसके समकक्ष कोई डिग्री होनी चाहिए।
विज्ञापन
HPPSC - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं और एक बेहतरीन अवसर को खोज रहे हैं तो आपके लिए वह अवसर सामने आ गया है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2021 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों के लिए है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे इस नोटिफिकेशन को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं और अपना आवेदन भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण..
विज्ञापन


कब तक कर सकेंगे आवेदन?
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2021 के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन 14 जुलाई, 2022 तक कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की भी आखिरी तारीख यही है। उम्मीदवार किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। 

भर्ती का विवरण
  • हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के लिए पदों की संख्या- 7
  • तहसीलदार के लिए पदों की संख्या- 14
  • ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर के लिए पदों की संख्या- 5
  • ट्रेजरी ऑफिसर के लिए पदों की संख्या- 3
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक या इसके समकक्ष कोई डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक करें।

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं-:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Apply Online के सेक्शन में जाएं।
  • यहां अपना पंजीयन करें।
  • अब संबंधित भर्ती के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें और आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें